Wednesday, August 12, 2026
HomeकानपुरKanpur :जनता दर्शन में फरियाद, दिव्यांग युवक को मिला तीन माह का...

Kanpur :जनता दर्शन में फरियाद, दिव्यांग युवक को मिला तीन माह का वेतन

डीएम की पहल पर डीएसओ ने गैस एजेंसी संचालक से कराई मध्यस्थता

Kanpur । जनता दर्शन में अपनी मेहनत की कमाई के लिए फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग युवक की समस्या का प्रशासन ने तत्काल समाधान करा दिया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने गैस एजेंसी संचालक से वार्ता कर युवक को तीन माह का बकाया वेतन दिला दिया।

नर्वल तहसील के बोहार गांव निवासी दिव्यांग जीतू ने डीएम को बताया कि उसने साढ़ क्षेत्र स्थित कृष्णा एचपी गैस एजेंसी में तीन माह तक काम किया था। नौकरी के समय उसे 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की बात कही गई थी। बाद में सात हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कहकर उसका भुगतान रोक दिया गया।

शिकायत सुनने के बाद डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को मामले का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डीएसओ ने एजेंसी संचालक से बातचीत कर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराई। इसके बाद एजेंसी की ओर से जीतू को तीन माह के बकाया वेतन का पूरा भुगतान कर दिया गया।

रुपये मिलने के बाद जीतू ने प्रशासन का आभार जताया। उसने कहा कि मेहनत की कमाई के लिए वह काफी समय से परेशान था। प्रशासन की पहल से उसकी समस्या का जल्द समाधान हो गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...