Saturday, April 18, 2026
HomeखेलKanpur : रूद्र की घातक गेंदबाजी से कर्मिशियल विजयी

Kanpur : रूद्र की घातक गेंदबाजी से कर्मिशियल विजयी

Kanpur । रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को कर्मि​शियल एकेडमी ने एसबीएस जूनियर को छह विकेट से हराया। जाजमऊ​स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में एसबीएस जूनियर की पूरी टीम 18.2 ओवर में 60 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम से अथर्व ने 12 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में कर्मि​शियल एकेडमी से रूद्र सैनी ने पांच विकेट व दक्ष ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्मि​शियल एकेडमी ने 16.5 ओवर में चार विकेट पर 61 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में दक्ष सिंह ने 19 रन व निशांत पाल ने नाबाद 12 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में एसबीएस जूनियर की ओर से अथर्व ने दो, आदित्य वर्मा और रजत वर्मा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। पांच विकेट लेने वाले रूद्र सैनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!