Sunday, June 14, 2026
HomeखेलKanpur : नितिन और अनिरुद्ध के दम पर कर्मिशियल क्रिकेट एकेडमी की...

Kanpur : नितिन और अनिरुद्ध के दम पर कर्मिशियल क्रिकेट एकेडमी की जीत

Kanpur। प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में कर्मिशियल क्रिकेट एकेडमी ने शिवा क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया। जीत में गेंदबाजी में नितिन सिंह शिल्पकार व बल्लेबाजी में अनिरुद्व सिंह ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए।

टीम के लिए हम्माद इराकी ने 43 रन, अमृत ने 29 रन, अभिनव ने 19 और विशेष अग्निहोत्री व अहद खान ने 16-16 रन का योगदान दिया, वहीं गेंदबाजी में नितिन कुमार शिल्पकार ने तीन, रणवीर सिंह व आर्यन यादव ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में कर्मिशियल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.4 ओवर में पांच विकेट के पतन पर 145 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

जीत में अनिरुद्व सिंह ने 55 रन, कृष्ण पांडे ने नाबाद 37 रन व इंद्रजीत ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवा क्रिकेट एकेडमी की ओर से रितेश ने दो, स्पर्श, विशेष व आदित्य ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। तीन विकेट लेने वाले नितिन कुमार शिल्पकार को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...