Thursday, July 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : बच्चों के फ्राइड राइस में निकला कॉकरोच, कैफे में मचा...

Kanpur : बच्चों के फ्राइड राइस में निकला कॉकरोच, कैफे में मचा हंगामा

स्वरूप नगर के वैद्यम कैफे का मामला, परिजनों ने पुलिस बुलाकर जताया विरोध; खाद्य विभाग से शिकायत की तैयारी

Kanpur । शहर के पॉश इलाके स्वरूप नगर स्थित वैद्यम कैफे में बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक परिवार ने बच्चों के लिए मंगाए गए फ्राइड राइस में कॉकरोच मिलने का आरोप लगाया। प्लेट में तिलचट्टा दिखाई देने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कैफे प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और काफी देर तक चली बातचीत के बाद मामला शांत कराया।

परिजनों के अनुसार, वे परिवार के साथ डिनर करने कैफे पहुंचे थे। बच्चों के लिए फ्राइड राइस का ऑर्डर दिया गया। खाना परोसे जाने के कुछ ही देर बाद प्लेट में मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया। इसे देखकर बच्चे घबरा गए और परिवार के सदस्यों ने तुरंत खाना अलग रख दिया। उनका कहना है कि यदि समय रहते तिलचट्टा नजर नहीं आता तो बच्चों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था।
घटना के बाद परिजनों ने कैफे प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

उनका कहना है कि प्रबंधन ने गलती स्वीकार करने के बजाय मामले को हल्के में लेने का प्रयास किया। इससे नाराज होकर परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और माहौल शांत कराया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की लिखित शिकायत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में की जाएगी, ताकि कैफे के किचन और खाद्य सामग्री की जांच कराई जा सके।

उनका कहना है कि यदि जांच में लापरवाही मिलती है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।हालांकि, इस मामले में कैफे प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। वहीं, खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...