Thursday, June 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : बादलों की आवाजाही से बढ़ी उमस, हल्की हवाओं ने दी...

Kanpur : बादलों की आवाजाही से बढ़ी उमस, हल्की हवाओं ने दी राहत

28 जून तक प्रदेश में मानसून की दस्तक के आसार, कानपुरवासियों को अभी करना होगा इंतजार

Kanpur । कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह के समय बादलों और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना रहता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। बीते दिनों शहर के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, मगर बढ़ी हुई नमी ने उमस को और बढ़ा दिया।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून बिहार की ओर बढ़ चुका है और 28 जून तक गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। इसके बाद 29 जून तक प्रदेश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय हो सकता है। हालांकि स्थानीय दबाव के कारण कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।

गुरुवार को कानपुर में सुबह हल्की हवाएं चलने से मौसम अपेक्षाकृत सुखद रहा, लेकिन दोपहर होते-होते उमस बढ़ गई। आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर 40 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में बारिश और आठ जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पछुआ हवाओं के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ रही है। फिलहाल अगले दो दिनों तक कानपुर में व्यापक बारिश की संभावना कम है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के लिए लोगों को मानसून का इंतजार करना होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...