Tuesday, March 24, 2026
HomeखेलKanpur : रैपिड शतरंज में कांटे की टक्कर: ऋषभ निषाद ओपन चैंपियन,...

Kanpur : रैपिड शतरंज में कांटे की टक्कर: ऋषभ निषाद ओपन चैंपियन, काशवी गुप्ता ने दिखाया दम

Kanpur। कानपुर चेस एसोसिएशन और ईसीएमएमसीए संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम रैपिड शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को आवास विकास, अंबेडकरपुरम में हुई। इस 10,000 की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता में 110 ​खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर
्शन किया। इसमें ऋषभ निषाद ने बाजी मारी।
सात राउंड तक चले मुकाबलों में ऋषभ निषाद ने शानदार खेल दिखाते हुए ओपन वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

विजेता बनने पर उन्हें 2100 की नगद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 6.5 अंक के साथ शशांक श्रीवास्तव उपविजेता बने, उन्हें ट्रॉफी व 1500 रुपए, 6 अंक के साथ सतेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे, उन्हें पदक व एक हजार रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के चौथे राउंड में कुमारी काशवी गुप्ता ने सफेद मोहरों से खेलते हुए अनुभवी खिलाड़ी सत्येंद्र सिंह को हराकर बड़ा उलटफेर किया, जो पूरे आयोजन का सबसे चर्चित मुकाबला रहा।

समापन समारोह में ओपन वर्ग के शीर्ष 10 खिलाड़ियों को आयोजक अनुराग निषाद और आदित्य ने पुरस्कृत किया गया। वहीं विभिन्न वर्गों के विजेताओं को भी पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, प्रतियोगिता का संचालन चीफ आर्बिटर कुसुम शर्मा, सहायक आर्बिटर के रूप में कमल खेमानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...