Kanpur । स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्पेशल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2 से 7 फरवरी तक हरियाणा रोहतक स्थित महर्षि दयानंद
विश्वविद्यालय में होगी। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम की ओर से कानपुर प्रेरणा स्पेशल स्कूल कैंट के छात्र युवराज चौरसिया 200 मीटर दौड़ व लॉन्ग जंप स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश
टीम के कोच के रूप में शहर के सत्येन्द्र सिंह यादव का चयन किया गया है।
खिलाड़ी और कोच दो फरवरी को वंदे भारत ट्रेन से रोहतक के लिए रवाना होंगे।इस मौके पर मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वंदना सिन्हा,प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, ट्रेनिंग इंचार्ज मनोज सिंह, कोऑर्डिनेटर इंद्रपाल और सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा ने खिलाड़ी
और कोच को प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।


