Kanpur। चीन के जिनझोंग में होने वाली वर्ल्ड जूनियर हैंडबाल महिला चैंपियनशिप में शहर की सौम्या श्रीवास्तव भारतीय वूमेंस टीम से खेलेंगी। वे इससे पहले नवंबर 2025 में थाईलैंड में हुए वूमेंस जूनियर आइएचएफ ट्राफी में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में उपयोगी भूमिका निभा चुकी हैं। ओमनगर दर्शनपुरवा निवासी शरद श्रीवास्तव व करुणा श्रीवास्तव की बेटी सौम्या परिवार की पहचान बन गई है।
बतौर लेफ्ट विंग खिलाड़ी के रूप में भारतीय महिला टीम में शामिल हुईं सौम्या दो बार जूनियर नेशनल व तीन बार स्कूल जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शहर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। करीब एक दर्जन से ज्यादा स्टेट हैंडबाल चैंपियनशिप में छाप छोड़ चुकी हैं।
–
उपलब्धियां
– दो बार जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में किया प्रतिभाग।
– तीन बार स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ हैंडबाल खिलाड़ी बनीं।
– नार्थ जोन यूनिवर्सिटी में लेफ्ट विंग की शीर्ष खिलाड़ी बनीं।
– करीब आठ स्टेट महिला हैंडबाल चैंपियनशिप में बढ़ाया शहर का मान।


