Saturday, February 14, 2026
HomeखेलKanpur : शहर के गुरुशा-प्रणव नेपाल में करेंगे अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट कप...

Kanpur : शहर के गुरुशा-प्रणव नेपाल में करेंगे अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट कप में भारत का प्रतिनिधित्व

Kanpur । नेपाल की राजधानी काठमांडू में 16 से 19 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय चतुर्थ माउंट एवरेस्ट कप (जी-1) व द्वितीय जीसीएस पूमसे जी-1 ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी। इसमें कानपुर के दो खिलाड़ी गुरुशा त्रिपाठी और प्रणव ओझा भारत की ओर से प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक दशरथ रंगशाला में आयोजित की जाएगी।

विश्व ताइक्वांडो रैंकिंग (जी-1) श्रेणी की इस प्रतियोगिता में कई देशों के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में भागीदारी खिलाड़ियों के अनुभव और रैंकिंग में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव सतीश कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक बासुकी नाथ ओझा के निर्देशन में पूरी तैयारी से पदक हासिल करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के महासचिव तुषाल साहनी, उपाध्यक्ष रोमी सिंह, कोषाध्यक्ष सविता सिंह, कोच उदय प्रताप, अनूप कुमार, अरविंद शर्मा, दानिश खान, नितिन, अश्विन अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...