Sunday, February 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : फेफड़ों के स्वास्थ्य के निदान के लिए सिप्ला का ब्रीदफ्री...

Kanpur : फेफड़ों के स्वास्थ्य के निदान के लिए सिप्ला का ब्रीदफ्री लंग वेलनेस सेंटर

Kanpur । क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिजीज (लंबे समय तक बनी रहने वाली सांस की बीमारियां – सीआरडीज) और गैर-संक्रामक बीमारियों (एनसीडीज) के बढ़ते बोझ में ये दो शीर्ष योगदानकर्ता हैं। भारत कम निदान की एक खामोश महामारी से जूझ रहा है, जिसमें गंभीर अस्थमा के लक्षणों का अनुभव करने वाले लगभग 70% लोगों का निदान नहीं हो पाता है और अनुमानित 95-98% सीओपीडी मामले बिना इलाज रह जाते हैं ।

डॉ. एस. के. पंत, चेस्ट फिजिशियन, ने कहा,“यह तथ्य है कि सांस की बीमारियां लोगों की ज़िंदगी और हेल्थकेयर सिस्टम, दोनों पर बहुत ज़्यादा भार बनी हुई हैं। ऐसे में व्यापक समाधानों की तुरंत ज़रूरत है जो बीमारी का जल्दी पता लगाने, डायग्नोसिस और इलाज को प्राथमिकता दें। ब्रीदफ्री लंग वेलनेस सेंटर जैसे वन-स्टॉप सेंटर, फेफड़ों के स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी डायग्नोस्टिक्स और केयर सर्विस को मरीज़ों के करीब लाकर इस कमी को पूरा करने में मदद करते हैं ।

डॉ.डॉ. एस. के. पंत, ने आगे कहा,“ जैसे-जैसे शहर बढ़ रहे हैं और लाइफस्टाइल बदल रही है, अस्थमा और सीओपीडी जैसी पुरानी बीमारियां चुपचाप सेंटर स्टेज पर आ रही हैं। भारत का हेल्थ मैप बदल रहा है, अल्प अवधि के संक्रमण से लेकर ज़िंदगी भर चलने वाली बीमारियों तक – और यह हमारी हर सांस में लिखा है।

”इस अंतर को पाटने के लिए, देखभाल के नए मॉडल उभरने लगे हैं। ये एक ही छत के नीचे तकनीक, विशेषज्ञता और अत्याधुनिक नैदानिक उपकरणों तक पहुंच प्रदान करते हैं। हाल ही में दिल्ली और मुंबई में शुरू किया गया सिप्ला का ब्रीदफ्री लंग वेलनेस सेंटर – ऐसी ही एक सुविधा है। यह एक ऑन-ग्राउंड भौतिक केंद्र है। डॉक्टर और रोगियों को समय पर, उच्च गुणवत्ता वाले निदान तक पहुंच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

राष्ट्रव्यापी विस्तार की योजनाओं के साथ, ये केंद्र श्वसन डोमेन में 60 उन्नत नैदानिक परीक्षण प्रदान करते हैं। इनमें ऑसिलोमेट्री भी शामिल है। यह ध्वनि तरंग-आधारित फेफड़ों की कार्यप्रणाली का परीक्षण है जो विशेष रूप से उन रोगियों के लिए प्रभावी है जिनका परीक्षण करना मुश्किल होता है, जैसे कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे।

शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन यहां जो परीक्षण करते हैं उनमें पल्मोनोलॉजी, इम्यूनोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और रेडियोलॉजी शामिल है। सेंटर मरीजों को पल्मोनरी न्यूट्रिशन, रिहैबिलिटेशन और स्मोकिंग छोड़ने की काउंसलिंग में भी मदद करता है, और उनकी रिकवरी जर्नी के हर चरण में उनकी सहायता करता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...