Friday, July 3, 2026
HomeखेलKanpur : चिन्टल्स की 'हैट्रिक', तीनों वर्गों में चैंपियन बना स्कूल

Kanpur : चिन्टल्स की ‘हैट्रिक’, तीनों वर्गों में चैंपियन बना स्कूल

Kanpur । किदवईनगर स्थित मर्सी मेमोरियल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय कानपुर साउथ जोन सीआईएससीई अंतर-विद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में चिन्टल्स स्कूल ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों के खिताब अपने नाम किया।

सब-जूनियर (अंडर-14) वर्ग के फाइनल में चिन्टल्स स्कूल ने मेजबान मर्सी मेमोरियल स्कूल को बेहद रोमांचक मुकाबले में 30-29 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान के मुकाबले में मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल, कोयला नगर ने स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल को 12-4 से शिकस्त दी।

जूनियर (अंडर-17) वर्ग के फाइनल में चिन्टल्स ने गुरु हर राय एकेडमी को 31-26 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल ने सेंट थॉमस स्कूल को 18-17 से हराया। सीनियर (अंडर-19) वर्ग में भी चिन्टल्स स्कूल का दबदबा कायम रहा।

फाइनल में उसने गुरु हर राय एकेडमी को 12-4 से मात देकर तीसरा खिताब भी अपने नाम कर लिया। तीसरे स्थान के मुकाबले में मर्सी मेमोरियल स्कूल ने सेंट थॉमस स्कूल को 25-13 से हराया। कार्यक्रम का संचालन जोनाथन पॉल ने किया। समापन समारोह में प्रधानाचार्या मरीना सिरिल ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य टॉम थॉमस समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...