Thursday, May 21, 2026
HomeखेलKanpur : साउथ जोन खो-खो में चिन्टलस स्कूल और यूपी किराना बने...

Kanpur : साउथ जोन खो-खो में चिन्टलस स्कूल और यूपी किराना बने चैंपियन

Kanpur । यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय किदवई नगर और दि चिन्टलस स्कूल रतनलाल नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सीआईएससीई इंटर स्कूल खो-खो टूर्नामेंट (कानपुर साउथ जोन) का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। इस प्रतियोगिता में साउथ जोन के 16 विद्यालयों के कुल 504 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

#kanpur

प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों ने रीजनल (स्टेट) टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर अगले चरण में प्रवेश प्राप्त किया। समापन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी राठौर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। निर्णायक की भूमिका जिला खो-खो संघ के सचिव विपिन कुमार सोनकर, मुख्य निर्णायक रोहित कुमार व रेफरी बोर्ड के चेयरमैन रामजी प्रजापति ने निभायी।

विभिन्न वर्गों के विजेता::अंडर-14 बालक वर्ग में स्वराज्य इंडिया पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय दूसरे और दि चिन्टलस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-14 बालिका वर्ग में सेंट थामस स्कूल विजेता बना। स्वराज्य इंडिया पब्लिक स्कूल उपविजेता और दि चिन्टलस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-17 बालक वर्ग में दि चिन्टलस स्कूल ने खिताब जीता। सेंट थामस स्कूल दूसरे और एसआर एजूकेशन सेंटर तीसरे स्थान पर रहा।अंडर-17 बालिका वर्ग में भी दि चिन्टलस स्कूल ने बाजी मारी। वेंडी एकेडमी हाईस्कूल उपविजेता और राधा कृष्णा मेमोरियल एजूकेशन सेंटर तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-19 बालक वर्ग में यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय किदवई नगर ने पहला स्थान हासिल किया। सेंट थामस स्कूल दूसरे और स्वराज्य इंडिया पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।अंडर-19 बालिका वर्ग में भी यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय विजेता बना। सेंट थामस स्कूल ने दूसरा और मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...