Thursday, August 20, 2026
HomeखेलKanpur : राज्य तीरंदाजी में चिनटल्स का निशाना सटीक, पांच पदक झटके

Kanpur : राज्य तीरंदाजी में चिनटल्स का निशाना सटीक, पांच पदक झटके

Kanpur । ला मार्टिनियर कॉलेज, लखनऊ में 18 और 19 अगस्त को हुई सीआईएससीई बोर्ड की राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में द चिनटल्स स्कूल, रतनलाल नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।बालिका वर्ग में सियोना कुमार ने दो रजत पदक जीते।

बालक वर्ग में सौरभ कुमार ने एक रजत पदक हासिल किया। अयांश सिंह सचान और अमनदीप सिंह ने कांस्य पदक जीते। कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शहर के अन्य स्कूलों के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। वीरेंद्र स्वरूप कैंट की अनविका अग्रवाल ने एक रजत और एक कांस्य, जबकि गोविंद नगर की इशानी मित्तल ने रजत पदक जीता। कनिष्क शुक्ला चौथे स्थान पर रहे। सेंट अलॉयसिस के अभिनव मिश्रा और श्रेष्ठ वर्मा ने भी रजत पदक जीते।

बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 से 19 सितंबर तक आंध्र प्रदेश और बालक वर्ग की 23 से 25 सितंबर तक कोलकाता में होगी।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर द चिनटल्स स्कूल के चेयरपर्सन अनुराग विज, प्रधानाचार्या नंदिता और कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...