Friday, February 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : गुलाब लेकर डीएम से मिलने पहुंचे बच्चे, ब्लू वर्ल्ड भ्रमण...

Kanpur : गुलाब लेकर डीएम से मिलने पहुंचे बच्चे, ब्लू वर्ल्ड भ्रमण के लिए कहा धन्यवाद

Kanpur । कलेक्ट्रेट के जनदर्शन कक्ष में शुक्रवार को उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब स्वामी विवेकानंद विद्यालय, लोधर मंधना के छात्र-छात्राएं हाथों में गुलाब लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मिलने पहुंच गए। बच्चों के चेहरों पर उत्साह और मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी। वे हाल ही में कराए गए भ्रमण के लिए आभार जताने आए थे।

#kanpurबच्चों ने “डीएम अंकल” कहकर जिलाधिकारी का स्वागत किया और उन्हें गुलाब भेंट किया। कक्षा पांच की अर्पिता, कक्षा छह के अनुराग, कक्षा तीन की दिव्या और कक्षा पांच की आरशी ने सबसे पहले आगे बढ़कर फूल दिए। इसके बाद बच्चों ने भ्रमण के अनुभव साझा किए। किसी को झूले पसंद आए तो किसी ने भारत दर्शन और डायनासोर देखने का अनुभव सुनाया। अधिकांश बच्चों ने बताया कि यह उनके जीवन का पहला मौका था जब वे ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क घूमने गए।

दरअसल 13 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी विद्यालय में आयोजित विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान मेले के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान बच्चों ने उनसे ब्लू वर्ल्ड घूमने की इच्छा जताई थी। जिलाधिकारी ने बच्चों की मांग को गंभीरता से लेते हुए 13 फरवरी को विद्यालय के करीब 120 छात्र-छात्राओं के लिए भ्रमण की व्यवस्था कराई।
कलेक्ट्रेट में बच्चों की मौजूदगी से माहौल कुछ देर के लिए खुशनुमा हो गया। जिलाधिकारी ने बच्चों से पढ़ाई पर ध्यान देने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं बच्चों ने कहा कि यह सैर उनके लिए यादगार बन गई है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...