Sunday, June 28, 2026
HomeखेलKanpur : कलारीपयट्टू कार्यशाला में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के दांव-पेंच

Kanpur : कलारीपयट्टू कार्यशाला में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के दांव-पेंच

राष्ट्रीय खिलाड़ी सैयद अयूब ने विद्यार्थियों को सिखाईं लाठी संचालन और बचाव की तकनीकें
Kanpur। कानपुर कलारीपयट्टू एसोसिएशन ने रविवार को विष्णुपुरी ​स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा, लाठी संचालन और शारीरिक दक्षता के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। इस उद्देश्य भारत की प्राचीन युद्धकला कलारीपयट्टू को बढ़ावा देना रहा।
#kanpur
कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव कमल किशोर गुप्ता और प्रधानाचार्या सुमन चंदोला ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों विशेषकर बच्चों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है। राष्ट्रीय खिलाड़ी सैयद अयूब ने प्रशिक्षण के दौरान कलारीपयट्टू की बुनियादी तकनीकों के साथ लाठी संचालन, संतुलन, आक्रमण व बचाव के प्रभावी तरीके सिखाए। उन्होंने बताया कि कलारीपयट्टू केवल युद्धकला नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता, साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने वाली भारतीय परंपरा है।
#kanpurप्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अभ्यास कर आत्मरक्षा के विभिन्न कौशल सीखे। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन श्रीवास्तव, सचिव अनिल कुशवाहा ने किया। इस मौके पर कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित, प्रीति शुक्ला, मोहम्मद जीशान, स्वाती कुशवाहा, ओम प्रकाश, सूरजभान, अभिषेक बाजपेई, विराट, अभ्युदय शुक्ला आदि सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...