Kanpur । केसीए की संडे क्रिकेट लीग (सीसीएल टी-20) प्रतियोगिता में रविवार को खेले गए मुकाबलों में जीटीबी वारियर्स ने स्पार्क क्लब को 74 रन से पराजित किया। तो दूसरे मुकाबले में कानपुर वारियर्स ने क्रेजी रेंजर्स को चार विकेट से हराया।
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए पहले मैच में जीटीबी वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए चेतन सिंह ने 203 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 10 और मोहम्मद रहमान ने 102 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रेम, अंकित मेहरोत्रा और प्रमोद पाटिल ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में स्पार्क इंटरनेशनल की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन ही बना सकी। टीम से रजा खान ने 63 और अभिलाष चतुर्वेदी ने नाबाद 62 रन बनाए। तो गेंदबाजी में जीटीबी वारियर्स की ओर से अभिषेक चतुर्वेदी, चेतन सिंह और शेख मुश्ताक ने एक-एक विकेट लिया।मोहम्मद रहमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में केजी रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 144 रन बनाए। आयुष शुक्ला ने 42 और सर्वेश ने 21 रन बनाए। तो गेंदबाजी में कानपुर वारियर्स के लिए शिव प्रताप ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर वारियर्स ने 19 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
धर्मेंद्र ने 26, उज्ज्वल गुप्ता ने 25, सत्येंद्र ने 16 और गुरुविंदर ने नाबाद 48 रन की अहम पारी खेली। तो गेंदबाजी में केजी रेंजर्स की ओर से भरत पांडे और नसीरुद्दीन ने दो-दो विकेट लिए। गुरुविंदर (किंग) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


