Monday, April 20, 2026
HomeखेलKanpur : एचबीटीयू में शतरंज का रोमांच, ऋषभ निषाद बने चैंपियन

Kanpur : एचबीटीयू में शतरंज का रोमांच, ऋषभ निषाद बने चैंपियन

Kanpur । एचबीटीयू कानपुर के बायोटेक विभाग की ओर से एकदिवसीय जिला स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित आरके ऑडिटोरियम में हुआ। प्रतियोगिता दो वर्गों ओपन व 11 वर्ष से कम आयु में आयोजित की गई, ओपन वर्ग में 174 खिलाड़ियों के बीच सात राउंड के मुकाबले खेले गए, जबकि अंडर-11 वर्ग में 46 खिलाड़ियों ने पांच राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. युक्ति गुप्ता (बायोटेक विभाग) ने दीप प्रज्वलित कर किया। समापन पर प्रो. ललित कुमार सिंह (डीन/एचओडी, बायोटेक विभाग) ने विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए। वहीं अंडर-11 वर्ग में डॉ. युक्ति गुप्ता, डॉ. नीरज मिश्रा, मोहित निगम और कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरित किए।

प्रतियोगिता का संचालन सीनियर नेशनल आर्बिटर कुसुम शर्मा ने किया, जबकि सहायक आर्बिटर के रूप में बाल गोविंद अवस्थी, प्रशंसा वर्मा, कमल खेमानी और अभय द्विवेदी ने भूमिका निभाई।परिणाम इस प्रकार रहे:::ओपन वर्ग:प्रथम: ऋषभ निषाद (6.5 अंक)
द्वितीय: प्रशांत कटियार (6.5 अंक)
तृतीय: विकास निषाद (6 अंक)
चतुर्थ: राजेश शर्मा (6 अंक)
पंचम: सत्येंद्र सिंह (5.5 अंक)
षष्ठम: शशांक श्रीवास्तव (5.5 अंक)
बेस्ट महिला में सुमुखी शुक्ला, शिवांगी, आकृति गुप्ता शामिल रहीं।सीनियर (50+) वर्ग में मोहम्मद जफर, राजेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किए।
एचबीटीयू के बेस्ट प्लेयर का खिताब भव्या भार्गव को 4.5 अंकों के साथ मिला।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!