Sunday, August 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : रसोइयों की थाली में खुशियों का स्वाद, मानदेय बढ़ा और...

Kanpur : रसोइयों की थाली में खुशियों का स्वाद, मानदेय बढ़ा और इलाज भी कैशलेस

जिले के 3405 रसोइयों को मिलेगा योजना का लाभ

 

Kanpur। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइयों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब जिले के 3405 रसोइयों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज और दो लाख रुपये का सामाजिक सुरक्षा बीमा मिलेगा। इसके साथ ही मानदेय और वस्त्र भत्ता बढ़ाने की घोषणा भी की गई है।

#kanpur

रविवार को मर्चेंट्स चैंबर, सिविल लाइंस में जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री रसोइया कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ और रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की घोषणा की। वहीं, साड़ी/वस्त्र खरीदने के लिए साल में एक बार मिलने वाली 500 रुपये की राशि बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई।

समारोह में मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार निम्न आय वर्ग के लोगों के हित में लगातार योजनाएं लागू कर रही है। रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा बीमा से जोड़ना सराहनीय कदम है।

विधायक अरुण पाठक ने रसोइयों को ‘पोषण माता’ कहने का सुझाव दिया। उन्होंने अपील की कि रसोइये विद्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएं। विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि पांच लाख तक कैशलेस इलाज और दो लाख रुपये के सामाजिक सुरक्षा बीमा से रसोइयों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक अरुण पाठक और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने 10 रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड और मानदेय वृद्धि के चेक वितरित किए।

घाटमपुर, बिल्हौर, सरसौल, कल्याणपुर, बिधनू, पतारा, भीतरगांव, चौबेपुर, शिवराजपुर और ककवन के एक-एक रसोइये को कार्ड दिए गए। बिल्हौर, घाटमपुर, नरवल और कल्याणपुर में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित कर रसोइयों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ, बीएसए हरिओम सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...