Kanpur। कानपुर के संजू पहलवान ने बरेली के मनोज पहलवान को काला जंग दांव लगाकर पराजित किया, तो पूरा मैदान तालियों और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। मौका था रविवार को शास्त्रीनगर स्थित बड़ा सेंट्रल पार्क में शिवरात्रि के बाद पारंपरिक दंगल का। इसमें कानपुर समेत दिल्ली, अयोध्या, राजस्थान के साथ अन्य स्थानों से आए पहलवानों से अपने दांव से लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।
कुश्ती मुकाबलों में अयोध्या के सुल्तान वारसी ने राजस्थान के ब्लैक कोबरा को छोबी पछाड़ दांव लगाकर पराजित किया। जबकि अयोध्या के बाबा बजरंगी ने दिल्ली के विक्रम चौधरी टंगी दांव लगाकर धूल चटाई। कानपुर के संजू पहलवान ने बरेली के मनोज पहलवान कालाजंग दांव के प्रयोग से हराया।
महिला वर्ग में दिल्ली की खुशी ने दिल्ली की ही सरिता पहलवान को मात दी, तो कानपुर की आकांक्षा ने गाजियाबाद की नम्रता को छोबी पछाड़ लगाकर चित किया। इससे पहले विधायक सुरेंद्र मैथानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दंगल शुरू करवाया।
तो विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, पूर्व प्रत्याशी गोविंदनगर आलोक मिश्रा, टीटू द्विवेदी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर रामदत्त मिश्रा, आमिर अंसारी, हरीश चंद्र, फुरकान, सोनू पाण्डेय, सुजीत सिंह, हरेंद्र गौर और मनीष शुक्ला समेत अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।


