Monday, February 9, 2026
HomeखेलKanpur : चंद्रा ट्रॉफी : अमन राजपूत-अव्यक्त पांडे की चमक, जेड...

Kanpur : चंद्रा ट्रॉफी : अमन राजपूत-अव्यक्त पांडे की चमक, जेड व सोनेट क्लब विजयी

Kanpur । चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित चंद्रा ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को दो मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मुकाबला जेड क्लब ने वाईएमसी क्लब को 8 विकेट से हराया। दूसरे मैच में सोनेट क्लब ने भारत क्लब को पांच विकेट से मात दी। मंधना स्थित चंद्र क्रिकेट अकादमी मैदान पर पहले मुकाबले में जेड क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

#kanpur

वाईएमसी क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के सर्वाधिक 26 रनों की मदद से मात्र 107 रनों पर सिमट गई। जेड क्लब की ओर से अमन यादव ने 3 विकेट, जबकि सूरज और जहीर ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में जेड क्लब के अमन राजपूत ने शानदार 58 रनों की पारी खेली और टीम ने लक्ष्य को मात्र 12.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वाईएमसी क्लब की ओर से अंशुमन त्रिपाठी ने 2 विकेट लिए। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच अमन राजपूत रहे, जिन्हें चंद्रा क्रिकेट अकादमी के डायरेक्टर नीरज वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

दूसरे मुकाबले में सोनेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत क्लब की टीम ने प्रिंस सोनी के 53 और रोहित के 39 रनों की बदौलत 19.5 ओवर में 179 रन बनाए। सोनेट क्लब की ओर से आनंद ने 3 विकेट, जबकि अंश राय और लवलेश राजपूत ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट क्लब की टीम ने अव्यक्त पांडे के 75 रन और आनंद के 45 रनों की शानदार पारी की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत क्लब की ओर से देवेंद्र सिंह चौहान ने 3 विकेट चटकाए। इस प्रकार सोनेट क्लब ने मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच अव्यक्त पांडे रहे, जिन्हें रॉबर्स क्लब के कोच कपिल पांडे और बीपीएमजी इंटर कॉलेज के मैनेजर श्री कृष्ण द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...