Monday, May 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : जनगणना-2027 - दो प्रगणकों ने महज तीन दिन में पूरा...

Kanpur : जनगणना-2027 – दो प्रगणकों ने महज तीन दिन में पूरा किया शत-प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य

 

Kanpur। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील घाटमपुर में दो प्रगणकों ने सेवा, निष्ठा और समयबद्धता का परिचय देते हुए महज तीन दिन में अपने निर्धारित क्षेत्र का शत-प्रतिशत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य पूरा कर लिया। उत्कृष्ट कार्य के लिए तहसीलदार अंकिता पाठक ने उन्हें सम्मानित किया।

#kanpur

प्रगणक सुरेन्द्र सिंह, शिक्षामित्र द्वारा एचएलबी 722 में 72 भवनों के 81 जनगणना मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य पूर्ण किया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायत्री देवी द्वारा 126 भवनों में स्थित 158 जनगणना मकानों का शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया गया।

दोनों प्रगणकों से कवरेज प्रमाण पत्र प्राप्त किए गए। तहसील टीम ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ किया गया कार्य अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणादायक है।

उप जिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह ने दोनों प्रगणकों को बधाई देते हुए अन्य प्रगणकों से भी पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ कार्य करने की अपील की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...