Thursday, July 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : कंपोजिट विद्यालय में सीडीओ का छापा, गंदगी और अव्यवस्थाओं पर...

Kanpur : कंपोजिट विद्यालय में सीडीओ का छापा, गंदगी और अव्यवस्थाओं पर फटकार

मिड डे मील, छात्र उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता में मिलीं खामियां, दोबारा जांच में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी

 

Kanpur।  पतारा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय रायपुर में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव जे. जैन के औचक निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्थाओं की परतें खुल गईं। सबसे बड़ी गड़बड़ी छात्र उपस्थिति में मिली। उपस्थिति रजिस्टर में 69 छात्रों की मौजूदगी दर्ज थी, जबकि कक्षाओं में केवल 54 छात्र ही मिले। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और अभिलेखों का मिलान करने के निर्देश दिए।

#kanpur

सीडीओ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रवेश द्वार पर फैली गंदगी और कीचड़ देखकर उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुबह 10 बजे तक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। इस पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।

#kanpur

शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने प्रधानाध्यापक भारत सिंह से कक्षा दो के पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और शिक्षण व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए।

#kanpur

मिड डे मील की जांच में भी खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन नहीं दिया जा रहा था। इस पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए भोजन की गुणवत्ता और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के अंत में सीडीओ अभिनव जे. जैन ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा, स्वच्छता, मिड डे मील और अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि अगली जांच में स्थिति में सुधार नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...