Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीसीएल टी-20 प्रतियोगिता में मंगलवार को पहले मुकाबले में पटेल प्रापर्टीज ने ब्लू वॉरियर्स को 111 रन से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में मेटाडोर फोम ने नाईट स्कोZचर्स को आठ विकेट से मात दी।
सप्रू मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में पटेल प्रापर्टीज ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मनिन्दर सिंह ने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि अंकुल चौधरी ने 39 रन बनाए। ब्लू वारियर्स की ओर से आफाक अहमद, हसीन अहमद और धर्मेन्द्र ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू वारियर्स की पूरी टीम 16.5 ओवरों में 102 रन पर सिमट गई। धर्मेन्द्र ने 28 रन बनाए। पटेल प्रापर्टीज की ओर से इन्द्रभूषण ने चार विकेट झटके, अंकुर पाण्डे और मनिन्दर सिंह ने दो-दो विकेट लिए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मनिन्दर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सप्रू मैदान पर दूसरे मुकाबले में नाईट स्कोZचर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट पर 145 रन बनाए। सुदीप द्विवेदी ने 36, अर्पित तिवारी ने 27 और अनुराग पाण्डे ने 20 रन का योगदान दिया। मेटाडोर फोम की ओर से रितेश गौतम ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि मिशन गुप्ता ने दो विकेट चटकाए। जवाब में मेटाडोर फोम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 11 ओवरों में दो विकेट खोकर 146 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। रिजवान अंसारी ने 58 और अविरल रावत ने 50 रन की तूफानी पारी खेली, आशीष बाजपेयी 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।
गेंबाजी में नाईट स्कोZचर्स की ओर से मानस शुक्ला और मनीष कुमार को एक-एक विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी के लिए अविरल रावत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


