Friday, February 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : जूता मार्केट में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 25 दुकानें ध्वस्त

Kanpur : जूता मार्केट में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 25 दुकानें ध्वस्त

Kanpur । जाजमऊ स्थित केडीए जूता मार्केट में बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। फुटपाथ पर अवैध रूप से बनी 25 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही सड़क पर तख्त और अस्थायी ढांचे लगाकर कारोबार कर रहे दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए हटाया गया।

 

यह कार्रवाई सीएम ग्रिड योजना के तहत प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को लेकर की गई। जाजमऊ के वीआईपी मार्ग गल्ला गोदाम से लेकर लालबंगला चौराहे तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है, लेकिन लंबे समय से फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण बने होने के कारण काम में बाधा आ रही थी। नगर निगम की ओर से पहले भी कई बार दुकानदारों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके कब्जे नहीं हटाए गए।

बुधवार को जोन-दो की नगर निगम टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए बाजार में हलचल रही, हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

जोन-दो के जेई अंकित ने बताया कि फिलहाल 25 दुकानों पर कार्रवाई की गई है। शेष दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। तय समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम ग्रिड सड़क योजना के तहत पूरे जूता मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...