Kanpur। प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में कानपुर क्रिकेटर्स एकेडमी ने आरजे क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से मात दी। दूसरे मैच में कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने शिवा क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से करारी शिख्स्त दी।
नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज स्पोर्ट्स मैदान पर खेले आरजे क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 124 रन बनाए। टीम से स्वास्तिक ने 37 रन, यश गुप्ता ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में जीनेश व अराध्य ने तीन-तीन व लव अवस्थी ने दो को आउट किया। जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स एकेडमी ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीता। जीत में शिवांश सिंह ने 55 रन, मृदल अवस्थी ने 28 व लव अवस्थी ने 17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ध्रुव चौधरी व इशान रंजीत ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। गेंद व बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले लव अवस्थी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 17 ओवर में सात विकेट पर 111 रन बनाए। टीम से विशेष अग्निहोत्री ने 37 व हम्मद इराकी ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शुभम यादव व कनिष्क ने दो-दाे विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम ने 12.1 ओवर में बिना कोई विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर मैच जीता। जीत में एम सैयद ने नाबाद 57 रन व एस जौहर ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। पचास रन की पारी खेलने वाले एम सैयद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


