Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच सिटी क्लब को दस विकेट से हराया। दूसरे मैच में बीसीए क्लब ने ग्रेजुएट क्लब को सात विकेट से मात दी।
श्यामनार के आरपीसीए मैदान पर सिटी क्लब की पूरी टीम 25.4 ओवर में 98 रन पर आलआउट हो गई। टीम से प्रियांशु गुप्ता-18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ईशा पाण्डे चार, सिद्धी मिश्रा तीन विकेट चटकाए। जवाब में एंजेल वुमंस की टीम ने 13 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 101 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में बबीता ने नाबाद 50 रन, एकता सिंह ने नाबाद 39 नाबाद 33 रन बनाए।श्यामनगर के पीएसी मैदान पर ग्रेजुएट क्लब ने 39.5 ओवर में 266 रन बनाए। टीम से अब्दुल ने 63, देवांश श्रीवास्तव ने 55 , तनिष्क-39, शिवम शर्मा-32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राम रतन चार, बलराम सिंह ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए क्लब 34.4 ओवर में तीन विकेट पर 269 रन बानकर जीत दर्ज की। शिवांश शर्मा ने 71, ब्रजेश राय ने 54, प्रीत भाटी ने 71 रन नाबाद बनाए, तो गेंदबाजी ने शुभम यादव व हेमन्त अवस्थी एक – एक विकेट झटके।


