Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : आर्यन यादव व हर्षवर्धन सिंह की चमक से एसबीएस और...

Kanpur : आर्यन यादव व हर्षवर्धन सिंह की चमक से एसबीएस और आरवीएस को जीत

Kanpur । केसीए के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में शनिवार को पहले मैच में एसबीएस एकेडमी ने कर्मि​शियल एकेडमी को चार रन से मात दी। दूसरे मैच में आरवीएस एकेडमी ने केडीएमए एकेडमी को
एकतरफा मैच में दस विकेट से हराया।

#kanpur

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर पहले मैच में एसबीएस एकेडमी ने 35 ओवर में छह विकेट पर 202 रन बनाए। टीम की ओर से अर्थव व आर्यन यादव ने 45-45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनंत कमार मिश्रा व कार्तिकेय ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्मि​शियल एकेडमी ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन ही बना पाई। टीम से अनंत कुमार मिश्रा ने 98 रन, कार्तिकेय ने 62 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर्यन, ह​र्ष व रोहित ने एक-एक विकेट झटका।

प्लेयर ऑफ द मैच आर्यन यादव को चुना गया। राहुल सप्रू मैदान पर दूसरे मैच में केडीएमए एकेडमी ने 31.3 ओवर में 161 रन बनाए। टीम से अमृत ने 59 रन व अनिरुद्ध सिंह ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ह​र्षवर्धन ने चार व देवेश ने दो को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरवीएस एकेडमी ने 26.1 ओवर में 164 रन बनाकर मैच जीता। जीत में उत्कर्ष द्विवेदी ने 78 रन कृष्ण यादव ने 76 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली। प्लेयर ऑफ द मैच हर्षवर्धन सिंह को चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...