Saturday, September 5, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में 23-24 जुलाई को बॉक्सिंग ट्रायल, वाराणसी के लिए...

Kanpur : ग्रीनपार्क में 23-24 जुलाई को बॉक्सिंग ट्रायल, वाराणसी के लिए चुनी जाएगी कानपुर टीम

Kanpur । खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से 1 से 4 अगस्त तक प्रदेश स्तरीय बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल लिया जाएगा, इसके आधार पर टीम का चयन किया जाएगा।

जिला स्तरीय चयन ट्रायल 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा, जबकि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में लिया जाएगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों का वजन जिला स्तर पर सुबह 7 बजे और मंडल स्तर पर सुबह 9 बजे किया जाएगा। प्रतिभागियों को आधार कार्ड की छायाप्रति, नगर निगम का जारी जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी पात्र होंगी जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा​धिकारी कर्मवीर ने दी। उन्होंने बताया कि अ​धिक जानकारी के लिए ​खिलाड़ी क्षेत्रीय खेल कार्यालय में सपंर्क कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...