Friday, May 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : दबंगई दिखाने को खरीदा तमंचा, पुलिस ने भेजा जेल

Kanpur : दबंगई दिखाने को खरीदा तमंचा, पुलिस ने भेजा जेल

 

Kanpur । जाजमऊ पुलिस ने तमंचे के बल पर लोगों को डराकर वसूली करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अब उसे हथियार उपलब्ध कराने वाले लोगों की भी तलाश कर रही है।एसीपी कैंट संजय पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि एक युवक अवैध असलहा लेकर घूमता है और लोगों को धमकाकर इलाके में दबदबा बनाने की कोशिश करता है।

इसके बाद जाजमऊ पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि जेके चौराहे के पास आरोपी नशे में धुत लोगों के बीच तमंचा लहराकर उन्हें डरा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उन्नाव के कटरी क्षेत्र से करीब चार हजार रुपये में तमंचा खरीदा था। वह शराबियों और नशेबाजों को धमकाकर उनसे रुपये ऐंठता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...