-60 मेंबर्स को तीन विशेष बैचों में स्वयं दिया पिलाटीज़ प्रशिक्षण
-अमेरिका से मंगाए गए अत्याधुनिक उपकरणों व अनुभवी प्रशिक्षकों से मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा
-बॉलीवुड और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं यास्मीन कराचीवाला
Kanpur। महानगर के प्रीमियम खेल एवं स्वास्थ्य केंद्र द स्पोर्ट्ज़ हब में बुधवार को वाईकेबीआई–द स्पोर्ट्ज़ हब स्टूडियो का शुभारंभ भारत की चर्चित सेलिब्रिटी पिलाटीज़ प्रशिक्षक यास्मीन कराचीवाला ने किया। इसके साथ ही शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिलाटीज़ सुविधा मिल गई।

शुभारंभ के अवसर पर यास्मीन कराचीवाला ने द स्पोर्ट्ज़ हब के 60 मेंबर्स को 20-20 सदस्यों के तीन विशेष बैचों में स्वयं पिलाटीज़ प्रशिक्षण दिया। उपस्थित सदस्यों के लिए यह यादगार अवसर रहा। यास्मीन कराचीवाला कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडिस, हार्दिक पांड्या और के.एल. राहुल सहित बॉलीवुड तथा खेल जगत की अनेक हस्तियों को प्रशिक्षण दे चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि कानपुर में विश्वस्तरीय पिलाटीज़ स्टूडियो की शुरुआत शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब लोगों को महानगरों जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिलाटीज़ प्रशिक्षण सुविधा अपने ही शहर में मिलेगी।
स्टूडियो में अमेरिका से आयातित ‘बासी सिस्टम्स’ के अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। यहां मुंबई और दिल्ली से 20 वर्ष से अधिक अनुभव वाले विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की टीम प्रशिक्षण देगी, जिन्हें वाईकेबीआई की अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण पद्धति के अनुरूप तैयार किया गया है।
द स्पोर्ट्ज़ हब की निदेशक प्रज्ञा अग्रवाल ने कहा कि यह स्टूडियो कानपुर में स्वास्थ्य और वेलनेस के नए अध्याय की शुरुआत है। 60 सदस्यों को यास्मीन कराचीवाला से सीधे प्रशिक्षण मिलना उनके लिए जीवनभर याद रहने वाला अनुभव है।


