Monday, October 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Kanpur : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, शिनाख्त के प्रयास जारी

Kanpur।  कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से हटाया और जीआरपी को जानकारी दी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए। काफी प्रयास के बावजूद पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शव मंगलवार देर रात से रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की आशंका है। घटनास्थल कल्याणपुर थाने से कुछ दूरी पर बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने मौत के अन्य पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा है। शव की पहचान होने के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...