Tuesday, August 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : बिनौर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिले शव की हुई शिनाख्त,...

Kanpur : बिनौर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिले शव की हुई शिनाख्त, फतेहपुर का निकला युवक

Kanpur।  सचेंडी थाना क्षेत्र के रामगंगा नगर स्थित बिनौर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो अगस्त को मिले अज्ञात शव की पहचान दो दिन बाद हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गुहरारी गांव निवासी 40 वर्षीय मनीष कुमार पांडेय के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर आगे की जांच तेज कर दी है।पुलिस के अनुसार, शव मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी के निर्देश पर पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

शव का फोरेंसिक परीक्षण कराया गया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। साथ ही कानपुर के आसपास के जिलों और संबंधित थानों को सूचना भेजी गई। समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से भी शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया।

मंगलवार को मृतक की बहन नीलम द्विवेदी मोर्चरी पहुंचीं और शव की पहचान अपने भाई मनीष कुमार पांडेय के रूप में की। उन्होंने बताया कि मनीष बिधनू क्षेत्र में काम करते थे और कुछ दिनों से घर नहीं लौटे थे।पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।

अब मौत के कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों तथा अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...