Saturday, August 29, 2026
HomeखेलKanpur : शतरंज की बिसात पर बीएनएसडी का जलवा, लगातार तीसरी बार...

Kanpur : शतरंज की बिसात पर बीएनएसडी का जलवा, लगातार तीसरी बार चैंपियन

Kanpur।  70वीं जनपदीय विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन का लगातार तीसरे वर्ष दबदबा रहा। शनिवार को बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में अंडर-14 बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विजेता रहा, जबकि बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन विजेता और सेंट फ्रांसिस उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने विजेता और उपविजेता दोनों स्थान हासिल किए।

इससे पहले प्रतियोगिता की उपप्रिंसिपल मंजुला श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जबकि, दोपहर में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें कानपुर नगर और फर्रुखाबाद की टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 बालक वर्ग में कानपुर नगर विजेता और फर्रुखाबाद उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में कानपुर नगर विजेता, तो बालिका वर्ग में फर्रुखाबाद ने बाजी मारी। अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर नगर विजेता और फर्रुखाबाद उपविजेता रहा।

कानपुर नगर के प्रभात, सविना, अंश, गौतम और फर्रुखाबाद की वाणी पांडेय, रिया, इकरा और मंजरी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इससे पहले मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलीय सचिव अनुराग मिश्र ने किया। इस मौके पर आयोजक सचिव आशीष शुक्ला, शिवसेवक शर्मा, अमित तिवारी, क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...