Wednesday, August 19, 2026
HomeखेलKanpur : जूडो के दंगल में बीएनएसडी का जलवा, खिलाड़ियों ने मारी...

Kanpur : जूडो के दंगल में बीएनएसडी का जलवा, खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Kanpur । बेनाझाबर ​​​स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में बुधवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने हिस्सा लिया, इसमें मेजबान बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन स्कूल के खिलाड़ियों ने सर्वा​धिक जीत दर्जकर अपना दबदबा कायम रखा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार द्विवेदी ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, आयोजन सचिव आशीष शुक्ला, शिवसेवक शर्मा, क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश, पूर्व सचिव एनपी सिंह, विनोद यादव, अमित तिवारी, नीता त्रिपाठी, साउद अली और अजीत सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


यह रहे परिणाम:::अंडर-14 बालक वर्ग में 25 किग्रा. वर्ग में विनायक, 30 किग्रा. वर्ग में पीयूष, 40 किग्रा. वर्ग में बालकृष्ण, 45 किग्रा. वर्ग में देवेश कुमार, 50 किग्रा. वर्ग में श्यामवीर, 35 किग्रा. वर्ग में प्रिस्ट स्कूल के असद और 50 किग्रा. वर्ग में एआईआईएमएस स्कूल के अ​भिजीत ने जीत दर्ज की। तो बालिका 23 किग्रा. वर्ग में ​बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन की सृ​ष्टि, 36 किग्रा. वर्ग में श्रद्धा यादव और 44 किग्रा. वर्ग में सेंट जॉन स्कूल की आरा सानिया ने बाजी मारी।

अंडर-17 बालक वर्ग 60 किग्रा. वर्ग में बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन के अंकुर, 66 किग्रा. वर्ग में समर्थ, 73 किग्रा. वर्ग में अजय, 40 किग्रा. वर्ग में पं. विश्वनाथ स्कूल के कृष्ण, 50 किग्रा. वर्ग में जवाहरलाल नेहरू स्कूल के अनिकेत, 55 किग्रा. वर्ग में रामलाल स्कूल के एनहम विजेता रहे। जबकि बालिका वर्ग की 40 किग्रा. वर्ग में मां कस्तूरबा स्कूल की सारा खान, 48 किग्रा. वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की नि​धि भारद्वाज, 52 किग्रा. वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर की सोनाली जीत दर्ज की।

अंडर-19 बालक वर्ग के 45 किग्रा. वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के आराध्या, 55 किग्रा. वर्ग में सौरभ, 66किग्रा. वर्ग में आरुष, 73 किग्रा. वर्ग में दीपराज जीते। जबकि बालिका वर्ग में 57 किग्रा. में मां कस्तूरबा स्कूल की कोमल और 44 किग्रा. वर्ग में कानपुर विद्या मंदिर स्कूल की नमिता विजेता रहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...