Tuesday, August 18, 2026
HomeखेलKanpur : बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बना जनपदीय कुश्ती का ओवरऑल चैंपियन

Kanpur : बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बना जनपदीय कुश्ती का ओवरऑल चैंपियन

Kanpur। बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में मंगलवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में करीब 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्गों में प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन के दम पर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

अंडर-14 के 35 किलोग्राम भार वर्ग में बीएनएसडी के शिवम, 38 किग्रा में बालकृष्ण, 44 किग्रा में गोपाल और 48 किग्रा में अश्वनी ने बाजी मारी। अंडर-17 में 48 किग्रा भार वर्ग में बीएनएसडी के जीतू, 45 किग्रा में घाटमपुर के सुधांशु और 51 किग्रा में बीएनएसडी के सक्षम विजेता रहे। अंडर-19 वर्ग में 57 किग्रा में बीएनएसडी के आयुष और 70 किग्रा भार वर्ग में घाटमपुर के अजय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला समन्वयक भावना शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजमोहन कुमार सिंह, शिवसेवक, क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, अमित तिवारी, नीता त्रिपाठी, आयोजन सचिव आशीष शुक्ला, विनोद यादव, नितिका, साउद अली, अजीत सिंह, हरिकिशन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...