Sunday, February 15, 2026
HomeखेलKanpur : संडे क्रिकेट लीग में ब्लू वारियर्स, बीसीए लीजेंड्स व नाइट...

Kanpur : संडे क्रिकेट लीग में ब्लू वारियर्स, बीसीए लीजेंड्स व नाइट स्कैचर्स की शानदार जीत

Kanpur।  केसीए की ओर से संडे क्रिकेट लीग में रविवार को पहले मैच में ब्लू वारियर्स ने क्रेजी रेंजर्स को तीन विकेट से मात दी। दूसरे मैच में बीसीए लीजेंड्स ने डैम चार्जर्स को दस विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में नाइट स्कैचर्स ने कालवती सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराया।

#kanpur

श्यामनगर ​स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मैच में क्रेजी रेंजर्स ने 27.3 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम आयुष ने 40 रन मोहिब अंसारी ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में त्रिभुवन दी​क्षित व इंद्रभूषण ने तीन-तीन, राम सिंह ने दो व नवनीत सिंह ने एक को आउट किया। जवाब में ब्लू वारियर्स ने 14 ओवर में सात विकेट पर 108 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल तिवारी ने 66 रन व त्रिभुवन दी​क्षित ने 10 रन बनाए, तो गेंदबाजी में चारू सोनकर ने पांच व नीरज ने दो को आउट किया।

#kanpur

प्लेयर ऑफ द मैच त्रिभुवन दी​क्षित को चुना गया। राहुल सप्रू मैदान दूसरे मैच में डैम चार्जर्स की पूरी टीम 20.3 ओवर में 105 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से विशाल ने 29 व डॉ. अ​भिलाष ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सौरभ ने तीन, डॉ. इरफान ने दो, सुरेंद्र, सत्येंद्र, राज सिंह व जिम्मी चक ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए लीजेंड्स ने स्वर टंडन नाबाद 48 व विनीत रसतोगी नाबाद 38 रन के दम पर 12.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 106 रन बनाकर मैच जीता।

प्लेयर ऑफ द मैच का ​खिताब डॉ. इरफान को दिया गया। श्यामनगर ​स्थित आरपीसीए मैदान पर तीसरे मैच में कलावती सुपरकिंग्स ने 29.2 ओवर में 175 रन बनाए। इसमें राहुल सिंह ने 69 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व गुरमीत ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुराग पांडे ने तीन, गौरव ने दो व मनीष, अर्पित ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट स्कैचर्स ने 23.5 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में अर्पित तिवारी ने नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में अनुज ने दो विकेट अपने नाम किए। शानदार शतकीय पारी के लिए अर्पित तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच के ​खिताब से नवाजा गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...