Monday, September 7, 2026
HomeकानपुरKanpur :  तीन साल तक पुलिस को छकाता रहा ब्लैकमेलर, आखिर इनाम...

Kanpur :  तीन साल तक पुलिस को छकाता रहा ब्लैकमेलर, आखिर इनाम ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

राशन कार्ड बनवाने के बहाने बुलाकर बनाया था आपत्तिजनक वीडियो, वीडियो दिखाकर ऐंठी थी रकम

Kanpur । तीन साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरारी काट रहा ₹20 हजार का इनामी ब्लैकमेलर आखिरकार बर्रा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजय प्रजापति को दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही वर्ष 2023 से लंबित ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है।

मामला वर्ष 2023 का है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला और उसके साथियों ने राशन कार्ड बनवाने के बहाने एक व्यक्ति को घर बुलाया था। वहां उसका आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिया गया। इसके बाद इसी वीडियो को हथियार बनाकर पीड़ित को ब्लैकमेल किया गया और उससे रकम वसूली गई। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल महिला और अन्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन अजय प्रजापति लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। लंबे समय तक हाथ न आने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹20 हजार का इनाम घोषित कर दिया।
रविवार को पुलिस टीम को मुखबिर से अजय के बारे में सटीक सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तीन साल से फरार चल रहे इनामी आरोपित के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...