Tuesday, March 10, 2026
HomeखेलKanpur : बीके कॉम्बटैंट इलेवन ने एसआरए स्ट्राइकर्स को छह विकेट से...

Kanpur : बीके कॉम्बटैंट इलेवन ने एसआरए स्ट्राइकर्स को छह विकेट से हराया

Kanpur । एमरॉल्ड गार्डेन सोसाइटी में आयोजित एमरॉल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन–2 में सोमवार रात को पहले मैच में बीके कॉम्बटैंट इलेवन ने एसआरए स्ट्राइकर्स को छह विकेट से पराजित किया।
एमरॉल्ड गार्डेन परिसर में खेले गए मुकाबले में एसआरए स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 112 रन बनाए।

टीम से मनोज ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मितेश ने पांच, लव ने तीन व प्रदीप ने दो को आउट किया। जवाब में बीके कॉम्बटैंट इलेवन ने 7.3 ओवर में चार विकेट पर 113 रन बनाकर मैच जीता। जीत में साहिल आहूजा ने 24, प्रदीप ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूयश गुप्ता ने दो, ऋषभ व ​शिखर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

प्लेयर ऑफ द मैच का ​खिताब मितेश सर्राफ को काशी ज्वैलर्स के डायरेक्टर श्रेयांश कपूर, देविका कपूर, एचएल एग्रो के डायरेक्टर अनूप साहू ने दिया। इस मौके पर ईजीपीएल के डायरेक्टर अर्पित गुप्ता, ऋषभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...