Kanpur ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में शहर के गौरव क्रिकेटर ओमान की क्रिकेट टीम में उप कप्तान सी ब्लॉक, श्याम नगर निवासी क्रिकेट खिलाड़ी विनायक शुक्ला का जिक्र किया तो सोमवार को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह,जसविंदर सिंह , मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी और विकास सिंह ओमान की क्रिकेट टीम में उप कप्तान सी ब्लॉक, श्याम नगर निवासी क्रिकेट खिलाड़ी विनायक शुक्ला के आवास पर पहुंचे । प्रकाश पाल व शिवराम सिंह ने विनायक के पिता इंडियन बैंक से सेवानिवृत्त जितेंद्र शुक्ला एवं मां गृहिणी आयुष शुक्ला को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से विनायक से बात की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से विनायक के पिता की फोन पर बात कराई तो धर्मपाल सिंह ने उनको शुभकामनाएं दी।ओमान क्रिकेट टीम में उप कप्तान सी ब्लॉक, श्याम नगर निवासी क्रिकेटर विनायक शुक्ला ने रक्षा विहार केंद्रीय विद्यालय से हाईस्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय चकेरी से इंटर मीडिएट की परीक्षा पास की। उसके बाद शहर के डीएवी कॉलेज महाविद्यालय से स्नातक और एम काम की परीक्षा पास की। विनायक विश्वविद्यालय में भी कप्तान रहे।भारत की क्रिकेट टीम में खेलने की मन में हौसला रखने वाले विनायक शुक्ला ने पीएसी क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया और देश के लिए खेलने का जज्बा लेकर तन मन से जुट गए।
विनायक के पिता जितेंद्र शुक्ला एवं मां आयुष शुक्ला ने हौसला बढ़ाया तो विनायक ने फिर पीछे मुड़ कर कभी नहीं देखा ।विनायक ने कलकत्ता के बीएनएस और कोस्टल क्लब के पांच साल खेला। विनायक ने बंगाल, मीनिया में कई मैच खेले उसके बाद केन्या में भी चार महीने रहे लेकिन 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद वापस अपने घर आ गए। विनायक एशिया कप में भी खेल चुके हैं।
उन्होंने जिम्बाम्बे के खिलाफ भी मैच खेला। लॉकडाउन के खत्म होने के दौरान 22 नवंबर 2021 में अचानक एक दिन विनायक के मोबाइल पर दिल्ली निवासी उनके मित्र प्रकाश पलांडे के फोन की घंटी बजी और उन्होंने ओमान क्रिकेट टीम खेलने के लिए टेस्ट देने को कहा तो विनायक की खुशी का ठिकाना न रहा। विनायक ने ओमान पहुंच कर लगातार तीन साल तक दर्जनों क्लब मैच खेले और जीते । उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर ओमान क्रिकेट की कंट्री टीम ने उनका सिलेक्शन कर लिया। उन्होंने ओमान की तरफ से पहले इंटरनेशनल मैच में हांगकांग में भारत और इंग्लैंड को हराया जिसमें विनायक ने 18 गेंदों में 40 रन बनाए और 32 छक्के लगाए। उन्होंने जिम्बाम्बे के खिलाफ 21 गेंदों पर 28 रन बनाए। विनायक ने ओमान की ओर से वर्ड कप भी खेला। अभी हाल में ही श्रीलंका, जिम्बाम्बे, आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ टी 20 मैच जीता है।
इस मैच को देखने शहर से उनके माता पिता के अलावा मौसेरे भाई बहन भी मैच देखने गए थे। उनके पिता जितेंद्र और मां आयुष ने बताया कि आज भी विनायक का रोज शाम 6 से रात 10 बजे के बीच फोन पर बातचीत होती है। विनायक के बड़े भाई कार्तिकेय शुक्ला ऑरेंज हाऊस पब्लिकेशन में सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर शहर में कार्यरत हैं।
विनायक ने फोन पर बताया कि अगले साल 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वन डे इंटरनेशनल में खेलने की तैयारी हो रही है। अब तक कुल 24 टी 20 मैच खेल चुके हैं।विनायक ने अप्रैल के अंत तक शहर आने की बात कही।


