Friday, August 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : बिजली कटौती के विरोध में भाजपा विधायक केस्को एमडी से...

Kanpur : बिजली कटौती के विरोध में भाजपा विधायक केस्को एमडी से मिले

समस्याग्रस्त सब स्टेशन पर,रात्रि 8:00 से रात्रि 1:00 बजे तक बैठेंगे अतिरिक्त सीनियर अधिकारी

Kanpur ।गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक भीषण विद्युत संकट से, जनता को,हो रही भारी दिक्कत को दूर करने के लिए,विधायक सुरेंद्र मैथानी ने केस्को MD से वार्ता कर सुनिश्चित कराया कि, जहां-जहां समस्याएं हैं ऐसे प्रत्येक सब स्टेशन पर,रात्रि 8:00 से रात्रि 1:00 बजे तक अतिरिक्त सीनियर अधिकारी बैठेंगे।जो जनता से संवाद करके उनकी शिकायतों को भी दर्ज करेंगे और समस्याओं का भी निस्तारण करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र और छात्राये पढ़ाई नहीं कर पा रहे है।

#kanpur

डीएम की भी चेतावनी जारी हुई है कि लू और भीषण गर्मी के कारण, दोपहर 11:00 से शाम 4:00 तक घरों में रहे।परन्तु बिना बिजली के यह कैसे संभव है।तय हुआ कि प्रत्येक सब स्टेशनों पर हाथ गाड़ी की जगह प्रत्येक रिपेयर गैंग को, ई रिक्शा दिए जाएंगे।अविलंब ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।

ट्राली को भी तुरंत बढ़ाया जाएगा।यह सब कार्य अभिलंब अभी से ही प्रभावी रूप से किए जाएं।लोकल फाल्टों को अभिलंब ठीक किया जाएगा।और CUGL गैस लाइन खुदाई के कारण हुए, बिजली के लाइनों के भीषण फॉल्ट पर, उनको नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...