Thursday, October 16, 2025
HomeकानपुरKanpur : भाजपा एक विचारधारा-आधारित राष्ट्रवादी पार्टी :प्रकाश पाल

Kanpur : भाजपा एक विचारधारा-आधारित राष्ट्रवादी पार्टी :प्रकाश पाल

Kanpur । ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद श्री रमेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पांडे आदि नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा-आधारित राष्ट्रवादी पार्टी है।

#kanpur

पार्टी के वैचारिक और संगठनात्मक संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रारंभ से ही दृढ़ हैं।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली में हुई थी, जो कि भारतीय जनसंघ से अलग होकर बनी थी। यद्यपि पार्टी की स्थापना 1980 में हुई, पर इसकी वैचारिक नींव 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा रखे गए जनसंघ में ही देखी जा सकती है।

नेताओं ने कहा कि 1984 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री की हत्या के बाद आम चुनाव हुए, उस समय भाजपा को मात्र 2 सीटें प्राप्त हुई थीं। लेकिन आज, भाजपा न केवल तीसरी बार केंद्र की सत्ता में है, बल्कि देश के 19 राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगी दलों की सरकारें कार्यरत हैं। यह पार्टी की मजबूत संगठनात्मक संरचना और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है।

*भाजपा के विभिन्न मोर्चों* —युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा—ने पिछले 45 वर्षों में संगठनात्मक रूप से अत्यंत मजबूती प्राप्त की है। आज उत्तर प्रदेश के सभी 1018 मंडलों में भाजपा के सभी मोर्चों की पूरी टीमें सक्रिय हैं और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बना रही हैं।

प्रदेश के सभी 2018 मंडलों में भाजपा की टीमें कार्यरत हैं, जो शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान कर रही हैं।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोषों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला Kanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...