Thursday, February 12, 2026
HomeखेलKanpur : जनपद खेलकूद प्रतियोगिता में बिल्हौर ने मारी बाज़ी,बना ओवरऑल चैंपियन

Kanpur : जनपद खेलकूद प्रतियोगिता में बिल्हौर ने मारी बाज़ी,बना ओवरऑल चैंपियन

Kanpur । स्वर्गीय रतनलाल शर्मा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को सफल समापन हो गया। 11 फरवरी को जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं पूरी होने के बाद गुरुवार को प्राथमिक वर्ग की सभी स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

#kanpur

प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक दौड़ में कल्याणपुर के राजदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर में ऋषभ, 200 मीटर में सुफियान और 400 मीटर में संदीप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। लंबी कूद बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बिल्हौर के राजदीप ने प्रथम और पत्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

#kanpur

कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बिल्हौर ने पहला और पतारा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में 50 मीटर में प्रिया, 100 मीटर में दिया, 200 मीटर में सैमसंग और 400 मीटर में साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दर्शकों को प्रभावित किया।

ओवरऑल जिला चैंपियनशिप ट्रॉफी बिल्हौर के नाम रही, जबकि घाटमपुर ने दूसरा और कल्याणपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।समापन समारोह में डिप्टी बीएसए सुनील द्विवेदी और जिला व्यायाम शिक्षक विकास तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में रीता देवी, संजय तिवारी, श्याम मिश्रा, शालिनी सिंह, जरियाब अहमद, रत्नेश द्विवेदी,सुरेश गौर सहित कई शिक्षक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...