Monday, March 30, 2026
HomeखेलKanpur : बिल्हौर ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में मचाया धमाल, पुरवा के बच्चों...

Kanpur : बिल्हौर ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में मचाया धमाल, पुरवा के बच्चों ने दिखाई ताकत

Kanpur।  किदवई नगर स्थित स्वर्गीय रतनलाल शर्मा स्टेडियम में पीएम श्री 23 विद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता धूमधाम से आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्राइमरी, कंपोजिट और जूनियर वर्ग के कुल 180 बच्चों ने हिस्सा लिया और विभिन्न खेलों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने किया और बच्चों को खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा दी।

#kanpurबालिका वर्ग में उच्ची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और बैडमिंटन में विधनू खीरीसा विजेता रही। 50 मीटर दौड़ में ककवन प्रियंका, 100 मीटर दौड़ में घाटमपुर पूनम और 100 व 200 मीटर दौड़ में नैना बिल्हौर ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी और पोस्टर प्रतियोगिता में बिल्हौर ने बाज़ी मारी, जबकि भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम में कल्याणपुर ने और योगासन में ककवन ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

#kanpur
बालक वर्ग में कबड्डी और खो-खो में बिल्हौर ने बढ़त बनाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम,बैडमिंटन और टेबल टेनिस में विधनू खीरीसा विजेता रहे। 50 मीटर दौड़ में युवान बिल्हौर, 100 मीटर में देवर्षि शिवराजपुर और 200 मीटर दौड़ में कृष्णा (बिल्हौर) ने अपना जलवा दिखाया। 4×100 मीटर रिले दौड़ में पी.एम. श्री पुरवा के बच्चों ने टीम वर्क और दमखम का परिचय दिया।

विजेताओं को जिला बेसिक शिक्षा मुख्यालय के सुनील द्विवेदी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक विकास तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक अनिरुद्ध सिंह, एस.आर.जी. के राजेश यादव, संजय तिवारी, अभिलाष, विमल गुप्ता, सुरेश गौर, शालिनी, रीता, पूनम दीक्षित, क्षमा शुक्ला और रिनिका गुप्ता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...