अनुपम की घातक गेंदबाजी, पांच विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच
Kanpur । प्रथम स्वर्गीय सुनील तिवारी अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में केडीएमए एकादश ने नौ विकेट से रामपुरम एकादश को हराया। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुरम एकादश 15 ओवर में नौ विकेट पर 40 रन ही बना सका। जवाब में केडीएमए ने लक्ष्य को एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैच में पांच विकेट लेने वाले केडीएमए के गेंदबाज अनुपम को मैन आफ द मैच चुना गया।

