Sunday, August 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : विधायक ने शिव पूजन कर ने मांगी सपा सरकार

Kanpur : विधायक ने शिव पूजन कर ने मांगी सपा सरकार

बिठूर में बोले आर्यनगर विधायक- 2027 में सपा की सरकार बने

Kanpur । आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने रविवार को बिठूर स्थित बंसी कॉलेज में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रदेश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता मजबूत होने की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद विधायक ने कहा कि समाज में नफरत कम हो और सभी वर्गों के लोग आपसी सद्भाव के साथ रहें।अमिताभ बाजपेई ने कहा कि सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति को मजबूती मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने, इसी कामना के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की भी प्रार्थना की।विधायक ने कहा कि प्रदेश में आपसी विश्वास और भाईचारा कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है।

समाज में सौहार्द का वातावरण बनेगा तो विकास को भी गति मिलेगी। धार्मिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक समरसता का संदेश देने का माध्यम बन सकते हैं।

रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से परिसर भक्तिमय रहा। पूजा के बाद विधायक ने समर्थकों और शुभचिंतकों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक इरफान सोलंकी समेत बड़ी संख्या में समर्थक और परिवारीजन मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...