Monday, May 25, 2026
HomeखेलKanpur : वैदिक की पारी और अनय की गेंदबाजी से भोला सिंह...

Kanpur : वैदिक की पारी और अनय की गेंदबाजी से भोला सिंह इलेवन विजयी

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की आयोजित स्व.मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में भोला सिंह इलेवन ने नरेंद्र पांडे इलेवन को 28 रन से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भोला सिंह इलेवन की टीम 32.2 ओवर में 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से वैदिक दीक्षित ने नाबाद 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, मोहम्मद अहद खान ने 34, प्रणव तिवारी ने 21 रन का योगदान दिया। नरेंद्र पांडे इलेवन की ओर से स्कंद सेंगर ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि अखंड प्रताप को दो विकेट मिले।

203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरेंद्र पांडे इलेवन की टीम 32.4 ओवर में 174 रन पर सिमट गई। स्कंद सेंगर ने संघर्षपूर्ण 50 रन बनाए, जबकि आराध्य ने 27 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भोला सिंह इलेवन की ओर से अनय त्रिपाठी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। मोहम्मद अहद खान ने दो विकेट हासिल किये।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...