Saturday, May 23, 2026
HomeखेलKanpur : भव्या और वेदांश ने दिखाया दम, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kanpur : भव्या और वेदांश ने दिखाया दम, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kanpur । ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए द्वितीय टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट में पहले दिन क्वार्टर फाइनल और प्री क्वार्टर फाइनल राउंड के मुकाबले खेले गए। इसमें जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने जोरदार स्मैश लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप्र टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन संजीव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

लीग कम नाकआउट आधार पर खेले गए मुकाबलों में अंडर-9 बालिका वर्ग में भव्या मीणा, मिष्टी तिवारी, हितांशी, माही सिंह ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग में वेदांश पांडे, मृनांक, रुद्रांश, रिवान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-11 बालिका वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में भव्या सिंह, इशानी, हिमांशी, प्रतिष्ठा, वैदित्या, माही, मिष्ठी और बालक वर्ग में शुभ तिवारी, रिवव खन्ना, तक्षित वर्मा, आद्विक महेश्वरी, तृणय गोयल, शौर्यवीर, उन्मुक्त, मृणांक ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-13 के प्री क्वार्टर फाइनल में देवर्षिका शुक्ला, देवीना मीणा, भाव्या, आराध्या, कमल, आन्या और दुर्वांक, ईशान अग्रवाल, अपराजिता सिंह, विराट गुप्ता, मानस, श्रीजीत बाग्ची, अधिराज मजूमदार, रिद्धिमान गुप्ता ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...