Monday, August 17, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-11 में बंगाल का दबदबा, 11 खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में

Kanpur : अंडर-11 में बंगाल का दबदबा, 11 खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में

Kanpur। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही यूटीटी प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 के अंडर-11 वर्ग में पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक बढ़त बनाई है। क्वालीफाइंग मुकाबलों के बाद बंगाल के कुल 11 खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें पांच बालक और छह बालिकाएं शामिल हैं।

महाराष्ट्र नौ खिलाड़ियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली के सात-सात खिलाड़ियों ने मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। अंडर-11 बालक वर्ग में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के पांच-पांच खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में पहुंचे। वहीं बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल का दबदबा और अधिक स्पष्ट रहा, जहां उसकी छह खिलाड़ियों ने जगह बनाई।

मुख्य ड्रॉ के मुकाबलों में भी पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। बालक वर्ग में देबांशु चक्रवर्ती और अर्जुन सेन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अर्जुन ने महाराष्ट्र के नक्ष महाजन को पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हराया। बालिका वर्ग में वरेन्या सरकार और कृतिका सैबो ने जीत दर्ज कर अंतिम चार में प्रवेश किया।

महाराष्ट्र के राजवर्धन तिवारी और हरियाणा के ग्रंथ डुकलान ने भी बालक वर्ग में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाया। बालिका वर्ग में पंजाब की इनाया ने दिल्ली की आराध्या कश्यप के खिलाफ दो गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...