Saturday, August 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : राखी से पहले खोया मंडी में ‘खराब माल’ का खेल...

Kanpur : राखी से पहले खोया मंडी में ‘खराब माल’ का खेल पकड़ा,देखें विडीयो

 

 

450 किलो बदबूदार खोया नष्ट, तीन मंडियों से 19 नमूने लिए

Kanpur । राखी के त्योहार पर मिठास बढ़ाने के लिए घरों में खोया पहुंचने से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंडियों में डेरा डाल दिया। शनिवार को हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज की खोया मंडियों में जांच हुई तो हटिया में करीब 450 किलो दूषित और बदबूदार खोया मिला। टीम ने इसे बिक्री से पहले ही हटवाकर नगर निगम के बाबूपुरवा यार्ड में नष्ट करा दिया।

त्योहार के चलते खोया और मिठाइयों की मांग बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग ने यह अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 19 नमूने भी लिए हैं। इन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मानक फेल होने पर संबंधित कारोबारियों पर कार्रवाई होगी।

व्यापारी बोले, अधिकारियों ने समझाया नियम
एक्सप्रेस रोड स्थित प्रेम खोया भंडार पर नमूना लेने के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जांच प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी देते हुए सहयोग मांगा। इसके बाद प्रतिष्ठान से नमूने लिए गए।

अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान बाजार में बिकने वाले खोये और मिठाइयों की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा। यानी इस बार त्योहार की मिठास में मिलावट या खराब खोया घोलने वालों पर विभाग की नजर रहेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...