सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन कानपुर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 82 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Kanpur । सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन कानपुर की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुक्रवार को स्व. टीडी डांग मेमोरियल बार बनाम बीच बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ। इसमें 82 खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लिया। इसमें पुरुष एकल में सुशील व महिला एकल में अंजलि चैंपियन बनीं।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:::
पुरुष डबल्स वर्ग में राकेश कौशल और विपुल सिंह की जोड़ी विजेता रही, जबकि वीरेंद्र कुमार और रितेश बरनवाल उपविजेता बने। वहीं, पुरुष एकल वर्ग में सुशील श्रीवास्तव ने खिताब अपने नाम किया, वहीं अभिषेक सिंह उपविजेता रहे। इसी प्रकार से महिला एकल वर्ग में अंजलि चौरसिया (जीएसटी विभाग) विजेता और मृदुला गुप्ता उपविजेता रहीं। टूर्नामेंट का संचालन महामंत्री अवनीश मिश्रा ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष एसपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईडी भाटिया, चेयरमैन (स्पोर्ट्स) नरपत जैन, शैलेंद्र सचान, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सचिन गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, अमित शर्मा, मोहित निगम, अंकित निगम, डॉ. डीआर देवाड़ी, मुकुंद दास गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
–


